फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Innocent killed in wall debris three injured

जौनपुरः दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत, तीन घायल

Tue, 01 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Innocent killed in wall debris three injured
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में मंगलवार को की शाम ईंट की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि किशोरी समेत तीन बालिकाएं घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर गांव पुरानी पक्की दीवार के बीच में बालू रख रहे थे। बालू का दबाव अधिक हुआ तो दीवार बाहर की तरफ भरभराकर ढह गई। पास में ही खेल रहे परिवार के बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। मलबे में दबने से विजय कुमार के दो वर्षीय पुत्र आर्यस गौतम की मौके पर मौत हो गई। आशीष की दो पुत्रियां शिवांगी (15), हिमाशी (5) और राजकुमार की (6) बेटी नेहा घायल हो र्गइं। शिवांगी और हिमांशी की हालत गंभीर बताई गई है। आसपास खेल रहे कई दूसरे बच्चे बच गए। शोर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। आर्यस की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed