{"_id":"62055436f4d54147f00a0cd8","slug":"jaunpur-hijab-controversy-student-s-father-met-the-principal-denied-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर हिजाब विवाद: छात्रा के पिता प्राचार्य से मिले, कार्रवाई से किया इनकार, मामले को सोशल मीडिया पर मुद्दा बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर हिजाब विवाद: छात्रा के पिता प्राचार्य से मिले, कार्रवाई से किया इनकार, मामले को सोशल मीडिया पर मुद्दा बनाने की कोशिश
Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
सार
असिस्टेंट प्रोफेसर प्रशांत त्रिवेदी का कहना है कि मैंने कभी भी किसी भी स्टूडेंट से उसके पहनावे के बारे में कुछ भी नहीं कहा। मुझे पढ़ाने से मतलब है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
जौनपुर के टीडी कालेज में हिजाब पहनने को लेकर उठे विवाद को कालेज प्रशासन जांच के बाद तथ्यहीन मान रहा है। हालांकि, बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता ने कालेज के प्राचार्य से मुलाकात की। प्राचार्य का दावा है कि छात्रा के पिता ने किसी तरह की कार्रवाई की मांग से इनकार किया है। वहीं कुछ लोग दिनभर सोशल मीडिया पर इसे मुद्दा बनाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन
बुधवार को यह खबर पहले सोशल मीडिया पर आई थी कि छात्रा को हिजाब पहनने पर प्रोफेसर ने कक्षा से बाहर निकाल दिया। हालांकि पीड़िता या उसके परिवार की तरफ से दूसरे दिन भी थाने या कालेज में कोई शिकायत नहीं की गई। इस संबंध में कालेज के प्राचार्य डा. आलोक सिंह का कहना है कि जांच में वही बात सामने आई जो प्रोफेसर ने बताई।
विज्ञापन
हालांकि छात्रा के पिता आए थे और अपनी बात रखे, उन्होंने कार्रवाई की मांग से इनकार किया है। दूसरी ओर एसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि यह मामला कालेज का है। फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रशांत त्रिवेदी का कहना है कि मैंने कभी भी किसी भी स्टूडेंट से उसके पहनावे के बारे में कुछ भी नहीं कहा। मुझे पढ़ाने से मतलब है।
विज्ञापन
मैं क्लास में विषय पढ़ा रहा था संदर्भ के तौर पर कर्नाटक का मामला आया तो मैं कोर्ट के उस संदर्भ में हुए निर्णय और संविधान के प्रावधान को बता रहा था। तभी छात्रा बहुत ऊंची आवाज में बोलने लगी तो मैंने कहा था कि आराम से बात करो। इस पर उसे बुरा लगा और वो चली गई।