जौनपुर। मां लालती ताइक्वांडो क्लब की तरफ से रविवार को चाइल्ड एकेडमी रुहट्टा में 17वें इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जौनपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, अयोध्या के करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में जौनपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि देवरिया जिले की टीम दूसरे नंबर पर रही। बलिया की टीम तीसरे नंबर पर रही।
जौनपुर के मास्टर विराट मिश्रा सब जूनियर भार वर्ग में गोल्ड, श्रेयांश सिंह पटेल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग जूनियर में कनक ने गोल्ड मेडल व कैडेट गर्ल्स में अंतिमा यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में विश्वविद्यालय की साक्षी सिंह ने गोल्ड व शिवानी दुबे ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं सब जूनियर में अभिराज सिंह व अभिमान सिंह ने सिल्वर मेडल व बालिका वर्ग में वीरांगना मिश्रा ने गोल्ड, अभिश्री सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अमिशा सिंह ने गोल्ड मेडल, आद्या श्रीवास्तव ने सिल्वर, आन्या श्रीवास्तव ने गोल्ड मेडल, मृदुल प्रजापति ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मड़ियाहूं के अपना दल एस के विधायक डाॅ. आरके पटेल व विशिष्ट अतिथि वॉरियर एजुकेशन स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष शिवानी मिश्रा, डॉ. अशोक सिंह ने किया। इस डाॅ. सैफ खान, डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह चौहान, अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली आदि मौजूद रहे। आभार प्रकाश जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने किया।