{"_id":"67a4ed346ccb398ad6026c9e","slug":"jaunpur-firing-incident-132-people-banned-bond-imposed-for-bail-action-under-rioting-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर गोली कांड : 132 लोगों को किया पाबंद..., दो लोगों पर हुई थी फायरिंग; जमानत के लिए लगेगा तगड़ा बांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर गोली कांड : 132 लोगों को किया पाबंद..., दो लोगों पर हुई थी फायरिंग; जमानत के लिए लगेगा तगड़ा बांड
Thu, 06 Feb 2025 10:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:41 PM IST
सार
जाैनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र का बशीरपुर गांव बीते दो फरवरी यानी रविवार को शाम चार बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। इसमें दो लोगों को गोली लगी थी तो एक पर धारदार हथियार से हमला हुआ था।
विज्ञापन
गांव में नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बशीरपुर गोली कांड में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जफराबाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 132 लोगों को पाबंद करते हुए चालान रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जमानत के लिए आरोपियों को एक लाख तक का बांड भरना होगा। गुरुवार को अचानक से भारी संख्या में पुलिस के पहुंचते ही बशीरपुर गांव में एक बार फिर से हड़कंप मच गया। यहां पुलिस ने पहुंच कर हर किसी घर में जिसको पाबंद किया है, उसे नोटिस पकड़ाते हुए चेतावनी दी।
विज्ञापन
साथ ही नोटिस को सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्वारा चस्पा भी किया गया। रविवार की शाम बसीरपुर गांव में आवास सर्वे को लेकर दो राजनीतिक गुटों के बीच उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। परिणाम स्वरूप शाम को हुई गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी थी तथा एक पर धारदार हथियार के हमले से घायल हुआ था।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की तरफ गांव में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती भी की गयी थी। सोमवार सुबह मामला फिर बिगड़ गया जब आरोपी रामहित के भाई रामजस के मकान में स्थित देशी शराब की दुकान को खोलने पहुंचे गद्दीदार को देख बस्ती के लोग भड़क गए।
ठेके के पास पहुंची भीड़ ने दुकान के पीछे बने अर्धनिर्मित स्ट्रक्चर में तोड़फोड़ की और मड़हे को आग के हवाले कर दिया था। उस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक जयसिंह यादव की तहरीर पर 60 लोगों के खिलाफ बल्वा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
अब तीसरी कार्रवाई करते हुए जफराबाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 132 लोगों को बीएनएस की धारा 126 के तहत एक वर्ष तक के लिए सदाचार बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है।