फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Encounter Criminal of Subhash Yadav gang killed in police encounter, 15 lakh robbery ten days ago

Jaunpur Encounter: मध्य प्रदेश के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया ढेर, कोलकाता से दो गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 08:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

आतंक का पर्याय बन चुका सुभाष यादव गैंग का अपराधी आनंद गुरुवार की सुबह जौनपुर के थाना बक्शा अंतर्गत अलीगंज के पास मुठभेड़ में मारा गया। दस दिन पहले ही सतना में इस गैंग द्वारा हत्या के साथ 15 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। 

विज्ञापन
Jaunpur Encounter Criminal of Subhash Yadav gang killed in police encounter, 15 lakh robbery ten days ago
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुभाष यादव गैंग का अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में 15 लाख की डकैती में संलिप्त 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश को जौनपुर पुलिस ने बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज में बृहस्पतिवार की सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। डकैती की इसी घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जौनपुर पुलिस लाइन में एडीजी जोन वाराणसी राम कुमार ने मुठभेड़ और गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छह मार्च को सुभाष यादव गैंग के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के सतना सर्किट हाउस चौराहे के पास सेंट्रल बैंक के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर कैश वैन से उतर रहे व्यक्ति की हत्या कर दी थी और 15 लाख रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन

सतना पुलिस भी जौनपुर आई थी

सूचना मिली कि वारदात में शामिल सुभाष यादव समेत छह बदमाश जौनपुर के है। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। सतना पुलिस भी जौनपुर आई थी। बक्शा क्षेत्र के अलीगंज में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाराणसी की तरफ से एक कार आते दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह सर्विस लेन में गाड़ी लेकर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaunpur Encounter Criminal of Subhash Yadav gang killed in police encounter, 15 lakh robbery ten days ago
जौनपुर व मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

आगे रेलवे क्रासिंग होने व रास्ता न मिलने पर गाड़ी रोककर उसमें सवार बदमाश फायरिंग करने लगे। इसमें एक गोली आरक्षी सत्यप्रकाश राय के बाएं हाथ पर लगी। फिर पुलिस टीम ने फायर किया। कुछ देर बाद फायरिंग बंद होने पर पुलिस ने जाकर देखा तो एक बदमाश घायल था।

उसकी पहचान सतना डकैती कांड में शामिल बदमाश आनंद सागर यादव उर्फ हुब्बी निवासी ऊसरपुर थाना केराकत के रूप की गई। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां मौत हो गई। इस दौरान पुलिस को दो पिस्टल, कारतूस, 10 हजार रुपये, मोबाइल, सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई।

घटना में शामिल दो अन्य बदमाश सुभाष यादव उर्फ धीरज निवासी बमबावन केराकत, जिलेदार उर्फ जेडी निवासी प्यारेपुर सुजानगंज को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 68 हजार रुपये व पांच मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों पर 30-30 हजार का इनाम भी मध्य प्रदेश पुलिस से घोषित था। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed