फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Drunken car driver tramples six people angry mob vandalizes the car

जौनपुर : नशे में धुत कार चालक ने छह लोगों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

Fri, 01 Oct 2021 11:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 11:22 PM IST
सार

पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। घायलों की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के परियत निवासी विमलेश (35) के रूप में हुई। वह महराजगंज की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
Jaunpur Drunken car driver tramples six people angry mob vandalizes the car
demo pic

विस्तार

जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र के चरियाही गांव के पास नशे में धुत कार चालक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। भागने के प्रयास में दुगौली गांव के उसने नाई की गुमटी में टक्कर मार दी। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। चालक प्रतापगढ़ जिले का बजरंग दल का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शहाबुद्दीनपुर उसरौली थाना खुटहन निवासी विनय कुमार यादव (30) अपनी भाभी प्रीति (35), भतीजी काव्या (7) को बाइक से चरियाही निवासी भाभी के मायके जा रहा था। चरियाही मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार चालक उन्हें रौंदते हुए महराजगंज की तरफ भाग निकला। दुगौली गांव के पास भी अनियंत्रित कार चालक बाइक सवार विजय यादव (37) व उसकी बहन मनोरमा (40), भाई रमेश को भी रौंदते हुए भाग निकला। फत्तूपुर गेट के सामने सवंसा निवासी बबलू अहमद को भी धक्का मारते हुए भागना चाहा जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। घायलों की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के परियत निवासी विमलेश (35) के रूप में हुई। वह महराजगंज की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह बजरंग दल का जिला उपाध्यक्ष है। इस संबंध में एसओ संतोष राय ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed