{"_id":"64b039307e9a6f2d0d063c42","slug":"jaunpur-depot-got-two-more-contracted-buses-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-2358-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर डिपो को मिलीं दो और अनुबंधित बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर डिपो को मिलीं दो और अनुबंधित बसें
विज्ञापन
अब यात्रियों को रोडवेज बसों का ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जौनपुर डिपो को दो और अनुबंधित बसें मिल गई हैं। अब कुल अनुबंधित बसों की संख्या 14 हो गई है। नए अनुबंध पर मिली दोनों बसों का संचालन विंध्याचल के लिए शुरू करा दिया गया है।
जौनपुर डिपो की अपनी कुल 64 बसें व अनुबंधित 12 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही थीं। इसके बावजूद भी यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर डिपो की ओर से दो और बसें अनुबंध पर ले ली गई हैं। अब कुल अनुबंधित बसों की संख्या 14 हो गई है। डिपो और अनुबंधित बसें की कुल संख्या 78 हो गई है। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक 12 अनुबंधित बसों को जौनपुर वाराणसी शाहगंज के लिए लगाई गई, जबकि दो बसों को जौनपुर विध्यांचल तक संचालन शुरू करा दिया गया है। बाकी डिपो की बसें अन्य मार्गों पर संचालित की जा रही हैं। डिपो से रोज करीब नौ से 10 हजार यात्री यात्रा करते हैं।
डिपो में दो और अनुबंधित बसें मिल गई हैं, अब कुल अनुबंधित बसें 14 हो गई हैं। इन दोनों बसों को विध्यांचल के लिए चलाया गया है। बाकी 12 अनुबंधित बसों को जौनपुर शाहगंज, वाराणसी के लिए संचालित किया जा रहा है। - सुशील दुबे, डिपो इंचार्ज जौनपुर