फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Demonstration to remove water filled in underpass

जौनपुरः अंडरपास में भरा पानी निकालने के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 20 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Demonstration to remove water filled in underpass
जौनपुर औडिहार रेल मार्ग पर गंगौली के पास बने अंडरपास में जलजमाव को निकालने की मांग को लेकर प्रदर् - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर गंगौली स्टेशन के पश्चिम बनाये गये रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से नाराज लोगों ने रविवार को अंडरपास के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंडरपास में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने अंडरपास में भरा पानी अविलंब निकलवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देवकली-विक्रमपुर आजाद नगर मार्ग पर गंगौली के पास बने अंडरपास से कदहरा, विक्रमपुर, देवकली, गंगौली, मुरारा, आजादनगर, ककरहिया, तरियारी व अजोरपुर आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है। अंडरपास में जलभराव के चलते दो व तीन पहिया के अलावा चार पहिया वाहन चालकों तथा पैदल आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अंडरपास में भरा पानी अविलंब निकलवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जोगेंदर राम, सतीश कुमार, जितेंद्र यादव, सुमित यादव, नीरज यादव, होरी लाल, अच्छे लाल यादव, धर्मेन्द्र दूबे, अरुण कुमार, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, छब्बू कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed