फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Crime: The miscreants looted the car rider, took away the chain and bracelet

Jaunpur Crime: कार सवार को बदमाशों ने पहले बाइक से किया ओवरटेक, लहूलुहान कर लूटा, चेन व ब्रेसलेट ले उड़े

Wed, 10 May 2023 11:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 May 2023 11:27 AM IST
सार

गाड़ी में सवार रणजीत सिंह को पंच व डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि उनके गले की चेन व हाथ का ब्रेसलेट लूट लिया। रणजीत सिंह के साथ अन्य लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर न पहुँचकर उनको इटाए बाजार आने को कहा।

विज्ञापन
Jaunpur Crime: The miscreants looted the car rider, took away the chain and bracelet
फॉर्चूनर सवार को बदमाशों ने लहूलुहान कर की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर महारथपुर गांव निवासी रणजीत सिंह मंगलवार की शाम मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव में अपने बहन के यहां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजा पाठ में सम्मलित  होने गए थे। वहां से लौटते समय नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटाये बाजार में पहुंचे तो फॉर्चूनर गाड़ी को दो बदमाश बाइक से ओवरटेक करने लगे। करीब एक किलोमीटर दूर बर्राह पुल के पास फॉर्च्यूनर के आगे अपनी बाइक बदमाशों ने लगा दी और बदमाशों ने किसी को फोन किया। 2 मिनट के अंदर 4 लोग और आ गए।

विज्ञापन

गाड़ी में सवार रणजीत सिंह को पंच व डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि उनके गले की चेन व हाथ का ब्रेसलेट लूट लिया। रणजीत सिंह के साथ अन्य लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर न पहुंचकर उनको इटाए बाजार आने को कहा। पीड़ित जब वहां पहुंचे तो रणजीत सिंह का बहता खून देखकर 112 पुलिस  घबरा गई और तुरंत हॉस्पिटल जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

पीड़ित रात में करीब 11.30 बजे मड़ियाहूं पहुंचे तो निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने हाथ उठा लिया और इलाज करने में असमर्थता जताई। किसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में उनका इलाज हो पाया। इसके बाद पीड़ित रात में ही नेवढ़िया थाना पहुंचा तो थाने के लोग सुबह आने को बोल कर घर जाने को कहे । इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट नहीं है मारपीट की घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed