{"_id":"60b4c64e8ebc3eef0b506441","slug":"jaunpur-city-jammed-before-relaxation-in-corona-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: कोरोना कर्फ्यू में छूट से पहले ही जाम हो गया शहर, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: कोरोना कर्फ्यू में छूट से पहले ही जाम हो गया शहर, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
Mon, 31 May 2021 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 May 2021 04:49 PM IST
सार
जौनपुर में अभी 701 एक्टिव केस हैं। सरकार ने 600 से ज्यादा एक्टिव मामले वाले जिलों में कोरोना कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी है। फिर भी शहर में सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
चौराहे पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने छह सौ एक्टिव केस वाले जिलों को आंशिक कोरोना कर्फ्यू में किसी तरह की छूट नहीं दी है। जौनपुर भी इसी श्रेणी में है। यहां 701 एक्टिव केस हैं। हालांकि छूट से पहले ही सोमवार को लोगों ने खुद से शहर को अनलॉक कर दिया। खरीदारी के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी कि पूरा शहर जाम में जकड़ गया। दोपहर तक अधिकांश दुकानें भी खुली रहीं। जिनके शटर बंद थे, वह पिछले रास्तों से कारोबार कर रहे थे। घंटों जाम में फंसे लोग बेबस रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
शहर के कोतवाली रोड से चहारसू होते हुए ओलंदगंज चौराहा और ओलंदगंज से जेसीज चौराहा तक भीड़ में वाहन रेंगते रहे। कोरोना से बेपरवाह होकर लोग अपने काम निपटाने, खरीदारी के लिए आतुर नजर आए।
विज्ञापन
चौराहों पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम हटवाने में ही जूझते रहे। भीड़ में दो गज की दूरी का मानक दरकिनार था। नियमों की अनदेखी के बाद भी पुलिस-प्रशासन के लोग चुप्पी साधे रहे। दोपहर बाद उनके हरकत में आने पर स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ।
विज्ञापन