आज एक मंच पर योगी-गडकरी: जौनपुर को मिलेगी 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री परिवहन राजमार्ग नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जौनपुर आएंगे। मझलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री (परिवहन राजमार्ग) नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जौनपुर के मछलीशहर आएंगे। वे फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जनपद की 1400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 150 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को हेलीकाप्टर से पूर्वाह्न 11.50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मछलीशहर बस स्टैंड पर पहुंचेंगे। फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर में नेशनल हाईवे से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम और केंद्रीय मंत्री दोपहर 1.05 बजे हेलीकाप्टर से मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उधर, इसे लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी की गई है। जनसभा में बने मंच सहित पूरा विद्यालय परिसर भगवा रंग से सज चुका है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए ऊंची इमारतों की छतों पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। फौजदार इंटर कॉलेज में जहां पंडाल पूरी भव्यता के साथ बन चुका है। वहीं, रोडवेज पर हैलीपेड तैयार है।
सोमवार को केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वाह्न 11.50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मछलीशहर बस स्टैंड पर पहुंचेंगे। दोपहर 12 से एक बजे तक फौजदार इंटर कालेज मछलीशहर में नेशनल हाइवे से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इसमें 396 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित भदोही से जौनपुर 38 किमी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 ए, 700 करोड़ रुपये की लागत से 48 किमी दूरी तकर भदोही-मछलीशहर एनएच 135 बी और एनएच 48 पर 128 ए जौनपुर शहर में 27 करोड़ की लागत से मेजर ब्रिज का निर्माण का शिलान्यास शामिल है।
इसके अलावा, लगभग 400-450 करोड़ रुपये का विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं का 109 कार्यों का शिलान्यास होना है। सीएम और केंद्रीय मंत्री दोपहर 1.05 बजे हेलीकाप्टर से मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर, इसे लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी की गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए ऊंची इमारतों की छतों पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में लगे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह लगातार बैठक कर अधिकारियों को अपनी पोजीशन की जानकारी दे रहे थे।
आज सीएम करेंगे एप लांच, रोज 300 गांवों में सफाई का जानेंगे सच
सतत अनुश्रवण प्रणाली जौनपुर एक जीपीएस, कैमरा, टाइम स्टैंप आधारित एप है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड दोनों तरह से कार्य करता है। इस एप द्वारा पंचायत सहायकों, पंचायत सचिवों, कंप्यूटर ऑपेरटर, खंड प्रेरक और सफाईकर्मियों की उपस्थिति आसानी से ली जा सकती है।