फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur : Bride dies of corona on wedding day, was infected while on duty in panchayat elections

शादी के दिन दुल्हन की कोरोना से मौत,  पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान हुई थी संक्रमित

Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
सार

  • विडंबना है कि कोरोना से मौत के कारण परिवार वाले उसके अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके

विज्ञापन
Jaunpur : Bride dies of corona on wedding day, was infected while on duty in panchayat elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सतहरिया में एक तरफ परिवार वाले बेटी की धूमधाम से शादी की तैयारी में जुटे थे, मगर कोरोना ने ठीक शादी के दिन ही दुल्हन की जान ले ली। मामला मुंगराबादशाहपुर नगर के गुड़हाई मोहल्ले का है। विडंबना है कि कोरोना से मौत के कारण परिवार वाले उसके अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके।

विज्ञापन


मोहल्ला गुड़हाई निवासी संतोष मोदनवाल की पुत्री ज्योति मोदनवाल (25) की शादी तीस अप्रैल को होनी थी। ज्योति प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका थी। उसकी तैनाती मेरठ जिले में हुई थी। वहां तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उसकी डयूटी लगी थी। चुनाव ड्यूटी के दौरान वह संक्रमित हो गई। ड्यूटी से छूटने के बाद जैसे ही आवास पर आई, उसकी अचानक तबीयत अचानक बिगडऩे लगी। शुभेच्छुओं के साथ अस्पताल में गई तो जांच में कोराना पाजिटिव निकला। 

विज्ञापन

मेरठ में ही उसका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसका शव भी परिजनों को नहीं मिला। ज्योति दो बहनों में बड़ी थी। उसका एक भाई भी है। वही परिवार के भरण पोषण में एक सहारा बनी थी। उसकी शादी रीवा निवासी एक अध्यापक के साथ तय थी।

शादी के दिन ही बेटी की मौत से पूरा परिजन सदमे में हैं। उन्हें इस बात का मलाल है कि मौत के बाद उसका मुंह तक नहीं देख सके। तीस अप्रैल को बेटी के हाथों में मेहंदी लगने की बातों को याद कर माता पिता सहित परिजनों की रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed