फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Bike rider returning home from clinic shot dead, ground dispute is being cited as the reason

जौनपुर : क्लिनिक से घर लौट रहे बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद बताई जा रही वजह

Sat, 29 May 2021 10:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 May 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Bike rider returning home from clinic shot dead, ground dispute is being cited as the reason
फौजदार प्रजापति। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली बाइक सवार के सिर और सीने पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन



पूरा मुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति (45) गांव के लोगों का दवा-उपचार करते थे। गांव से 500 मीटर दूरी पर उन्होंने अपना क्लीनिक बना रखा था। शनिवार की रात करीब आठ बजे क्लीनिक बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एक के बाद एक चार फायर की आवाज सुनकर परिवार और गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो वहां फौजदार लहूलुहान हाल में बेसुध पड़े थे। 
विज्ञापन


आननफानन उन्हें बदलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल चली आई। उधर, घटनास्थल पर सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ पहुंचे। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुत्र अंबुज और प्रदुम्न ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चलता है। आशंका है कि उन्होंने गोली मारी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed