{"_id":"673e2e8ec28864189a0907a3","slug":"jaunpur-beer-bottle-found-in-districk-hospital-bed-linen-dirty-and-torn-employees-panicked-after-seeing-dm-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : अस्पताल में मिली बीयर की बोतल, बेड का बिस्तर गंदा व फटा दिखा; DM को देख कर्मचारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : अस्पताल में मिली बीयर की बोतल, बेड का बिस्तर गंदा व फटा दिखा; DM को देख कर्मचारियों में हड़कंप
Thu, 21 Nov 2024 12:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:16 AM IST
सार
Jaunpur News : जाैनपुर के जिला अस्पताल में गंदगी देख डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। कहा कि यहां मरीज अपना इलाज करवाने आते हैं, तो अस्पताल को स्वच्छ और सुंदर बनाकर रखें। भविष्य में ये खामियां मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर बीयर की बोतल फेंकी हुई मिली। साथ ही वार्डों के बिस्तर गंदे व फटे हुए मिलने व शौचालयों में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। अस्पताल में बंद मिले रैन बसेरे को चालू करने को कहा। लापरवाही तब मिली जब राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद को कुछ देर बाद पहुंचना था।
विज्ञापन
डीएम ने एक्सरे-वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि वार्डों में बेड शीट नियमित रूप से बदले जाएं इसके साथ ही मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से आज दिए गए नाश्ता और खाने के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
मरीजों को रोस्टर के अनुसार नाश्ता और खाना देने को कहा। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महेंद्र प्रताप गौड़ के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि एफआईआर दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में आए हुए कलावती सोनकर, पूजा धर्मा देवी आदि से अस्पताल में इलाज और दवाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि बाहर से दवाएं न लिखी जाए।
विज्ञापन
पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स से भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे पौष्टिक नाश्ता, खाना आदि के संबंध में जानकारी ली। वार्ड नंबर दो में पांच बेड खाली मिले, जिसे भरे जाने के लिए निर्देश दिए।