फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Azamgarh resident worker burnt to death after falling into a burning furnace

जौनपुरः दहकती भट्ठी में गिरने से आजमगढ़ निवासी मजदूर की जलकर मौत

Tue, 01 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Azamgarh resident worker burnt to death after falling into a burning furnace
शाहगंज (जौनपुर)। नगर से सटे सीसी रोड ताखा पूरब स्थित चंद्रा मेटल फैक्ट्री में मंगलवार को जलती भट्ठी में गिरने से एक मजदूर जिंदा जल गया। चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री के मैनेजर और तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। मृतक आजमगढ़ जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी अमित गुप्ता की सीसी रोड (ताखा पूरब) पर चंद्रा मेटल के नाम से फैक्ट्री संचालित है। इसमें एल्यूमिनियम के बर्तन बनाए जाते हैं। मंगलवार की शाम फैक्ट्री में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार यादव (35) पुत्र राम इंदर जलती भट्ठी में गिर गया। करीब तीन फीट ऊंची भट्ठी में कोयला दहक रहा था। अंदर गिरते ही राजेश जलने लगा। उसकी चीख सुनकर अन्य मजदूर उस ओर दौड़े और बचाने की कोशिश में जुट गए। चंद मिनटों में ही पैर के कुछ हिस्सों को छोड़ राजेश का पूरा शरीर जल गया था। सूचना पाकर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ अंकित कुमार, एसआई शितलू राम फैक्ट्री पहुंचे। कर्मचारियों से पूछताछ की। सीओ अंकित कुमार ने बताया कि मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्री में लगे सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से हुई मजदूर की। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। उधर, फैक्ट्री मालिक अमित गुप्ता का कहना था कि फिलहाल लखनऊ में हूं। मैनेजर के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। लौटने के बाद ही इस बारे में कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed