फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur accident News young man died due to moped colliding with car

Jaunpur News: कार से टक्कर के बाद मोपेड सवार युवक की मौत, चचेरे भाई की हालत गंभीर

Thu, 06 Jun 2024 11:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में गुरुवार को हादसे में एक युवक की जान चली गई। मोपेड सवार दो चचेरे भाइयों की कार से टक्कर हुई। जिसमें दोनों भाई घायल हुए। अस्पताल पहुंचने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Jaunpur accident News young man died due to moped colliding with car
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित मथुरापुर गांव के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसे में दो चचेरे भाई घायल हो गए। इसमें एक ने दम तोड़ दिया और दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह है मामला
जलालपुर के बिंद निवासी बबलू वनवासी व करीमन वनवासी पुत्र सुभाष बनवासी दोनों चचेरे भाई हैं। गुरुवार की शाम मोपेड से थानागद्दी की ओर से पराऊगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही मथुरापुर के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गए। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मोपेड सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल  पहुंचने पर इलाज के दौरान करीमन बनवासी ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल चचेरे भाई बबलू का उपचार चल रहा है किंतु उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक करीमन वनवासी की एक पांच माह की बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed