फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: 140 crore budget pass for development works

जौनपुरः विकास कार्यों के लिए 140 करोड़ का बजट पास

Thu, 10 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: 140 crore budget pass for development works
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में अपनी बात रखते सदस्य। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मौजूदा कार्यकाल की आखिरी बैठक बिना किसी शोरशराबे के ही सम्पन्न हो गई। एक ही घंटे में करीब 140 करोड़ का मूल बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह ने सभागार का जीर्णोद्घार कराने और वरुण सिंह ने कराए गए कार्यों पर शिलापट्ट लगावाने की मांग की। इस पर बोर्ड के सदस्यों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागा में आयोजित बोर्ड की बैठक तय समय से 45 मिनट विलंब से शुरू हुई। जिसके बाद गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई । अपर मुख्य अधिकारी जेपी मौर्य ने एजेंडावार प्रस्ताव पढ़ कर सुनाया। इसमें जिला पंचायत का मूल बजट 140 करोड़ 41. 56 लाख और पुनरीक्षित बजट 184 करोड़, 2 लाख 161.25 रुपये सदन में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके अलावा पांचवां राज्य वित्त आयोगी की सात करोड़ की कार्य योजना और पंचायत सशक्तीकरण की अवशेष धनराशि 72 लाख के सापेक्ष हुई कार्य योजना को भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 13 जनवरी को समाप्त हो रहा है। जिसके कारण कोई भी जिला पंचायत सदस्य किसी भी प्रस्ताव को लेकर कोई विरोध नहीं किया और सभी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस अवसर पर मल्हनी विधायक लकी यादव, केराकत विधायक के प्रतिनिधि आरडी चौधरी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed