फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Janeshwar Mishra was a fervent thinker of the socialist ideology: Rakesh Maurya

समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक थे जनेश्वर मिश्र : राकेश मौर्य

Thu, 06 Aug 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra was a fervent thinker of the socialist ideology: Rakesh Maurya
पार्टी कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाते समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता। सपा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने समाजवाद के चिंतक पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने साल 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं. जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक थे। उन्होंने अपना जीवन समाजवादी मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया। गोष्ठी में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, मो. अरशद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल शामिल थे। प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, पूर्व प्रमुख रमापति यादव ने भी अपने विचार रखे। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन

पं. जनेश्वर मिश्र के जनसेवा समर्पण को किया गया याद

मड़ियाहूं। औरइला गांव में बुधवार को सपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता प्रेम नारायण यादव ने की। प्रेम नारायण यादव ने पं. जनेश्वर मिश्र के सादगीपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव, अशोक कुमार, रमापति, विजय तिवारी, विजय नारायण, संतोष मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article