{"_id":"666f46bb97c88dfafa097e54","slug":"jan-arogya-mela-relying-on-pharmacists-and-lab-technicians-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-117387-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन के भरोसे जन आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन के भरोसे जन आरोग्य मेला
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में प्रत्येक रविवार को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले की अब सिर्फ औपचारिकता की जा रही है। डॉक्टरों की जगह फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन ही लोगों का इलाज कर रहे हैं। इस तरह मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
रविवार को अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में ऐसा ही मामला सामने आया। महाराजगंज सीएचसी अंतर्गत चार पीएचसी पर कहीं फार्मासिस्ट तो कहीं लैब टेक्नीशियन मरीजों का उपचार करते नजर आए। पूछने पर बताया गया कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं या तैनाती ही नहीं है। ऐसे में यहां मरीजों को लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्टों ने दवा दी। महाराजगंज क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 73 का उपचार किया गया। यहां बुखार, सर्दी, जुकाम, डिहाइड्रेशन, त्वचा संबंधित रोग, दाद, पेट दर्द के अधिक मरीज आए। लोहिंदा पीएचसी पर फार्मासिस्ट अजय सिंह ने 28 मरीजों का उपचार कर दवा दी। राजाबाजार पीएचसी पर एलटी अंगद सिंह व एलए रवींद्र सिंह ने 14 महिला मरीज व 12 पुरुषों का इलाज किया। गद्दोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आरपी निगम ने पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां 6 महिला व 13 पुरुष आए। पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट ने बताया कि गंभीर मरीजों को सीएचसी जाने की सलाह दी जाती है। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीएचसी पर ही सिर्फ एक डॉक्टर की तैनाती हुई है। पीएचसी पर भी डॉक्टरों की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
मछलीशहर: सीएचसी से जुड़े पीएचसी जमालपुर में 17 मरीजों का इलाज किया गया। डा. आरके यादव ने बताया कि बुखार के मरीज आए। राजाबाजार: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरालाल पर 16 मरीजों का इलाज हुआ। पीएचसी पूरालाल पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने कमान संभाल रखी। राकेश ने बताया कि पूरालाल पीएचसी पर वर्षों से डाॅक्टर, वार्ड ब्वाय और लैब टेक्नीशियन का पद खाली है। मेले में पेटदर्द, बुखार के 16 मरीजों को उपचार किया। लोहिंदा पीएचसी पर फार्मासिस्ट अजय सिंह ने 28 मरीजों का उपचार किया। राजाबाजार पीएचसी पर एलटी अंगद सिंह व एलए रवींद्र सिंह ने 14 महिला व 12 पुरुषों का इलाज किया। गद्दोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.आरपी निगम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां 6 महिला व 13 पुरुष आए। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीएचसी पर ही एक डॉक्टर की तैनाती हुई है। इसके कारण काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
-- -