फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jams from city to village due to Rakshabandhan

रक्षाबंधन के चलते शहर से लेकर गांव तक जाम

Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jams from city to village due to Rakshabandhan
सुजानगंज में लगी भीषण जाम में फंसे लोग - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार के दिन शहर जाम हो गया। सोमवार को सबी दुकानों के खुलने और सड़क पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से जगह-जगह जाम लगा। लोग गलियों से होकर किसी तरह घर पहुंचे। ट्रैफिक और जाम की वजह से राखी बंधवाने जा रहे तमाम लोगों को परेशान होना पड़ा। कई चौराहों से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नदारद होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए।
विज्ञापन

शहर के ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली, मछलीशहर पड़ाव, कचहरी रोड पर खरीददारी के लिए लोगों भीड़ लग गई। इससे पूरा शहर जाम हो गया। शहर से बाहर निकलने में डेढ़ से दो घंटे लग जा रहे थे। ओलंदगंज चौराहा, टीडी कालेज रोड, मछलीशहर रोड पर वाहनों की कतार लग गई थी। वाहनों को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडी।
विज्ञापन

मछलीशहर-जंघई मार्ग पर बंधवाबाजार स्थित बसुही नदी के संकरे पुल पर रक्षा बंधन के त्योहार पर बढ़ी भीड़ के कारण तीन घंटे तक जाम लगा रहा। तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुल के समांतर दूसरा पुल बना है। पर इस सकरे पुल पर यातायात चालू होने से जाम लग जाता है। सोमवार दस बजे से भीषण जाम लग गया। भदोही से अपने आटो से परिवार के साथ महराजगंज जा रहे रामकुमार में बताया की तीन घंटे से परिवार के साथ फंसा था। सुजानगज में सुबह से ही बाजार में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सीएचसी के सामने व आसपास सजी दुकानों की वजह से लोगों का चलना दूभर हो रहा था। सिरकोनी बाजार में सुबह 8:30 बजे जाम लग गया। जो 12:30 बजे तक लगा रहा। बाजार में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। एक ही तरफ से लोग आते जाते हैं। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते सड़कों पर काफी भीड़ हो गई। मौके पर पुलिस नहीं होने के कारण इतना लंबा जाम लग गया कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed