फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jamalpur PHC is running in the verandah of Anganwadi Center

Jaunpur News: आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में चल रहा जमालपुर पीएचसी

Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jamalpur PHC is running in the verandah of Anganwadi Center
मछलीशहर। तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। हालत यह है कि स्वास्थ्य केंद्रों के पास अपना निजी भवन नहीं है। आंगनबाड़़ी केंद्र के बरामदे में आज भी पीएचसी चल रहा है। जांच के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम कमरे में बंद है जबकि कागज पर उसे क्रियाशील दिखाया गया है। पड़ताल के बाद विभाग की हकीकत सामने आई।मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए ब्लाॅक क्षेत्र में एक सीएचसी के साथ ही छह पीएचसी स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों में डाॅक्टर और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जमालपुर गांव में पीएचसी की स्वीकृति डेढ़ दशक पहले ही हो गई थी। वहां डाॅक्टर भी तैनात किए गए। कुछ दिन तक कागज पर ही तैनाती चलती रही। बाद में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में एक कमरा उधार लेकर स्वास्थ्य सेवा शुरू की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के एक कमरे में दवा रखते हैं और बरामदे में बैठकर इलाज किया जाता हैं।
विज्ञापन

दो पीएचसी पर डाॅक्टरों की नहीं है तैनाती-
मछलीशहर सीएचसी से जुड़ी दो पीएचसी पर आज तक डाॅक्टरों की तैनाती की गई है। कुंवरपुर और मीरगंज पीएचसी में डाॅक्टर की तैनाती नहीं होने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्थाई व्यवस्था करके सप्ताह में एक या दो दिन डाॅक्टर भेजे जाते हैं। कुंवरपुर और बरईपार में तैनात डाॅक्टर से सीएचसी में ओपीडी करवाई जाती है।
विज्ञापन

एक साल से सीएचसी के कमरे में बंद है हेल्थ एटीएम-कुंवरपुर और जमालपुर में हेल्थ एटीएम मशीन अभी तक पहुंची ही नहीं है। बरईपार, कसेरवा, मीरगंज में इंस्टालेशन नहीं हुआ है। मशीन अस्पताल के कमरे में बंद पड़ी है। यही स्थिति सीएचसी मछलीशहर में भी है। करीब एक साल पहले ही मशीन आकर टेली मेडिसिन कक्ष के बगल के कमरे में रखी गई है। मशीन को क्रियाशील करने के लिए इंजीनियर का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केश-1 जमालपुर पीएचसी में तैनात एलटी रायसाहब चौहान ने बताया कि भवन के अभाव में हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। मशीन सीएचसी में आकर रखी गई है। यहां डाॅक्टर को बैठकर इलाज करने की व्यवस्था नहीं है, तो हेल्थ मशीन कैसे स्थापित होगी।
केश-2 कुंवरपुर पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट वंशराज ने बताया कि अस्पताल में कोई हेल्थ एटीएम मशीन आने की जानकारी नहीं है। यदि मशीन आई होगी तो अधीक्षक कार्यालय में ही रखी होगी। यहां हेल्थ एटीएम मशीन अभी नहीं है।

जमालपुर पीएचसी भवन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अभी बजट नहीं आया है। बजट आते ही निर्माण कराया जाएगा। हेल्थ एटीएम जहाँ ख़राब हैं उनकी जांच कराई जा रही है, जल्द ही सभी संचालित होंगे। - डॉ राजीव यादव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed