फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jam jammed at all intersections and triangles of the city

शहर के सभी चौराहे और तिराहों पर लगा रहा जाम

Sat, 12 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jam jammed at all intersections and triangles of the city
01- ओलन्दगंज से पॉलिटेक्निक रोड पर लगा जाम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर में जाम की समस्या नासूर बन गई है। शुक्रवार को भी पूरा शहर जाम की चपेट में रहा। ओलंदगंज और कोतवाली समेत शहर को सभी प्रमुख चौराहे और तिराहों पर घंटों जाम में फंसकर लोगों को हैरान होना पड़ा। वाहनों का दबाव, सड़कों पर अतिक्रमण और यातायात नियमो को ताक पर रखर चलने वालों के चलते जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में ओलंदगंज, सुतहट्टी, कलेक्ट्रेट, नईगंज, मछलीशहर पड़ाव, वाजिदपुर तिराहा, जोगियापुर, सिविललाइन, लाइनबाजार, कोतवाली, सब्जी मंडी तक लंबा जाम लगा रहा। त्योहार का सीजन होने के चलते इन दिनों शहर में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। दूसरे नगर में ई-रिक्शा की भरमार है। किसी भी रोड पर एक साथ 40 से 50 की संख्या में एक साथ ई रिक्शा को देखा जा सकता है। शहर की कई सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। भीड़ वाले इलाके ओलंदगंज में दूकानदार माल दूकान से निकाल कर बाहर सड़क तक फैला लेते हैं। जबकि सड़कों पर पहले से ही अतिक्रमण है। जिससे यातायात में व्यवधान होता है। सब्जी मंडी से कोतवाली चौराहा और चहारसू, हरलालका रोड पर भी सड़क से सटकर दूकानें हैं और दूकान खुलते ही लोग माल बाहर निकाल कर रख देते हैं। ऐसे में बाइक सवार जरूरत पडने पर अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम लग जाता है। यह समस्या किसी एक दिन की नहीं है। बल्कि आएदिन लोगों को ऐसे ही परेशानी से जूझना होता है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निबटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से समय समय पर कई प्रयोग किए गए लेकिन एक भी प्रयोग सफल नहीं हो सका। शहर के भीड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक के लिए वनवे व्यवस्था लागू की गई है लेकिन यह व्यवस्था भी लोगों को कोई राहत नहीं दिला पा रही है। इसके पहले शहर में सेंट्रल पार्किंग की भी व्यवस्था बनाई गई थी लेकिन वह व्यवस्था भी फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सड़कों पर अतक्रिंमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। अगर दूकानदार खुद से अतिक्रमण नहीं हटाए तो शीघ्र ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
सुरेंद्रनाथ मिश्र
सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed