फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   j Moon goddar, id today

चांद का हुआ दीदार, ईद आज

Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
j Moon goddar, id today
सेवई की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : jaunpur
एक महीना चले रमजान के बाद रविवार को ईद का चंाद दिखा। लोगों ने चांद देख कर दुआएं मांगी और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं बाजारों में खरीददारों की रौनक बढ गई और लोग देर रात तक खरीदारी में मशगूल रहे।  
विज्ञापन


रोजेदारों ने माहे रमजान का आखिरी रोजा खोला। मगरिब की नमाज अदा की और मकान तथा मस्जिदों की छतों पर चांद का दीदार करने पहुंच गए। हालांकि 29 का चांद अधिक महीन होता है जो नजरों की जद में जल्दी नहीं आता। लेकिन ईद की खुशियों से लबरेज रोजेदारों ने निगाह दौड़ाई तो दूर एक चमकते तारे के पास उन्हें ईद का चांद नजर आ गया। फिर क्या था लोगों ने पटाखे बजा कर इस बात की तस्दीक करा दी कि ईद का चांद नजर आ गया है। लोगों ने चांद देखते ही दुआएं मांगी और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही ईद की मुबारकबाद देने के लिए लोगों के मोबाइल की घंटी उधर, चांद रात होते ही रातभर कसेरी बाजार, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, जहांगीराबाद, नवाब यूसुफ रोड, रुहट्टा आदि इलाकों की दूकानों पर खरीदारी होती रही।  सेवई, खजूर, खोवा, दूध, फल और कपड़ा, जूता चप्पल की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। रविवार बंदी के बावजूद त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाजार खुले रखने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


उधर, घरों में महिलाओं ने भी एक दूसरों को ईद की बधाई दी और तैयारियों में जुट गई। पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा, टोपी का इंतजाम किया जाने लगा तो वहीं मेहमानों की आवभगत के लिए व्यंजनों का बनाया जाना भी शुरू हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, केराकत, सतहरिया, बख्‍शा, बरसठी, सिकरारा, करंजाकला, शाहगंज, खेतासराय, रामपुर, गौराबादशाहपुर, मीरगंज, सुइथाकला, में भी चांद देखने के बाद खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed