फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It took half an hour to go three kilometers

Jaunpur News: तीन किमी जाने में लग गया आधा घंटा

Thu, 01 Feb 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
It took half an hour to go three kilometers
जौनपुर। शहर के अंदर ओलंदगंज-कचहरी मार्ग पर दिनभर जाम लगता रहता है। आलम यह है कि तीन किमी के इस मार्ग को तय करने में आधे घंटे का समय लग रहा है। समस्या से जिम्मेदार भी परेशान हैं लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ओलंदगंज-कचहरी मार्ग शहर के अतिव्यस्ततम इलाकों में से है। जाम बदलापुर पड़ाव से शुरू होकर ओलंदगंज चौराहा, जोगियापुर और कचहरी मार्ग तक लग रहा है। सबसे खराब स्थिति मियांपुर-कचहरी तिराहे की है। यहां पर पर वनवे से सड़क संकरी हो जाती है। गलती से चार पहिया वाहन अगर कही भी दो मिनट के लिए रुका तो पीछे वाहनों की लंबी कतार लगना आम बात है। ओलंदगंज चौराहे पर जाम की समस्या का सबसे बड़ा कारण चौराहे से बदलापुर पड़ाव सड़क किनारे बनी नालियों पर अतिक्रमण है। यही नहीं सड़क पर लगने वाली दुकानें भी जाम का कारण हैं। दुकानों पर आने वाले ग्राहक यहां आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे जाम में और इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जाम के पांच प्रमुख कारण
- दुकानदारों द्वारा नालियों के बाहर तक अतिक्रमण।
- यातायात नियमों का पालन नहीं ।
- सड़क पर आड़े-तिरछे वाहनों का खड़ा होना।
- शहर में पार्किंग का अभाव।
- दिन में बड़े वाहनों का प्रवेश।
-------
सुझाव
- प्रशिक्षित यातायात कर्मियों की संख्या बढ़े
- दिन में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगे
- अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए
- जाम लगने वाले कारणों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए
- नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए
शहर में जाम न लगे इसका प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसके लिए यातायात कर्मियों की संख्या बढ़ाने को भी सीओ यातायात को निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत भी जल्द की जाएगी। -जलराजन चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed