फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It remained cloudy throughout the day, at some places it rained heavily and at other places it drizzled.

Jaunpur News: दिनभर छाए रहे बादल, कहीं हुई जमकर बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

Wed, 03 Jul 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
It remained cloudy throughout the day, at some places it rained heavily and at other places it drizzled.
सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कहीं रिमझिम बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई रास्ते कीचड़ युक्त हो गए। खेतासराय नगर में दीदारगंज मार्ग पर स्टेशन गली मोड़ पर जल निकासी ठीक नहीं होने के कारण सड़क पर पानी भर गया। वहीं पुरानी बाज़ार के दुर्गा मंदिर लिंक मार्ग पर पानी सड़क पर बहने लगा। मानी कलां पुराने मुख्य मार्ग पर भी कई स्थानों पर सड़क पर पानी फैल गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जौनपुर शहर में दिनभर बादल छाए रहे हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिला। तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed