फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It rained with strong wind, hail also fell

Jaunpur News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, ओले भी गिरे

Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
It rained with strong wind, hail also fell
जौनपुर। दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार को जिले में ओले गिरने से किसान फसलों को लेकर चिंतित है। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बारिश होने से गलन बढ़ गई। सड़कों और गलियों में जहां फिसलन हो गई तो वहीं फसलों को लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। बृहस्पतिवार को मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में साढे तीन बजे से करीब एक घंटे बारिश हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए ओले गिरे। जिससे गेंहू की खड़ी फसलों को कुछ नुकसान हुआ है। किसानों की माने तो इस बारिश से गेंहू की फसलों को जहां लाभ हुआ है, वहीं सरसों की फसलों के लिए बारिश काफी नुकसान हो रहा है। करीब 10 मिनट तक छोटे ओले पड़ने से फसलों को नुकसान भी हुआ है। क्षेत्र के भैरोपुर , गोरैयाडीह , इटहरा सहित कई गांवों में खड़ी गेंहू की फसलों के गिरने से करीब 20 प्रतिशत नुकसान भी होने की संभावना है। दिनभर चली हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया।
विज्ञापन


बारिश के शहर के कई सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। शहर में सीवर लाईन डालने का काम चल रहा है। जगह-जगह सड़के खोद कर छोड़ दी गई हैं। इससे कीचड़ से पूरी सड़क भर गई है। पालिटेक्निक चौराहा से ओलंदगंज रोड पर चलना मुश्किल है। लोग रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते से जा रहे हैं। इसी तरह कई अन्य सडकों पर भी चलना मुश्किल हो रहा है। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश के दौरान से बृहस्पतिवार को भी कईबार बिजली कटौती हुई। इसके चलते शहर के अहमद खां मंडी, नईगंज, सिटी स्टेशन, भंडारी स्टेशन, रासमंडल, सिपाह, लाइन बाजार समेत कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ कार्यालयों में भी काम काज प्रभावित रहा। मौसम में बदलाव के कारण लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। दिन में धूम, रात में बारिश और ठंडक से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1054 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। बुधवार को रात में बारिश हुई तो बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल होने और हवा चलने के कारण मौसम ठंडा रहा। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed