फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It may rain in the next three to four days

अगले तीन-चार दिनों में हो सकती है बारिश

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
It may rain in the next three to four days
जौनपुर। जनपद में रविवार को पूरे दिन हवाओं के साथ ही कोहरे की धुंध से आसमान ढंका रहा। आंशिक बादल भी छाए रहे। तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री आ गया है। मौसम विज्ञानी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी है। तीन-चार दिनों में बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया के मुताबिक जम्मू कश्मीर एवं उत्तराखंड के आसपास के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी एवं वहां से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण मौसम में बदलाव एवं तापमान में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 58 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर देखा गया। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में कोल्ड वेव के कारण ठंड एवं गलन बढ़ने के आसार हैं। रात में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed