फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It is necessary to have sand, water and fire extinguishers in puja pandals.

Jaunpur News: पूजा पंडालों में बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र का होना जरूरी

Sat, 14 Oct 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to have sand, water and fire extinguishers in puja pandals.
जौनपुर। जनपद में नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। ऐसे में पुलिस प्रशासन व श्री दुर्गा पूजा महासमिति की तरफ से पूजा पंडालों को आग से बचाव के लिए मीटिंग करके जागरूक किया जा रहा है। उनका कहना है कि पूजन समितियां आग से बचाव का पूरा ख्याल रखें नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिलेभर में पंजीकृत व गैर पंजीकृत दो हजार पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। इन सभी को प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया है कि वह पंडाल में पानी, बालू की बाल्टी, फायर एस्टिग्यूसर के इंतजाम करें।
विज्ञापन

जिलेभर में श्री दुर्गा पूजा महासमिति से 750 समितियां पंजीकृत हैं। इसके अलावा शाहगंज, मछलीशहर में भी अलग से महासमिति बनाकर पंजीयन किया गया है। ऐसे में सभी का अलग-अलग जगहों पर विसर्जन भी किया जाता है। एडिशनल एसपी बृजेश कुमार बोले सभी थानों के माध्यम से उनके क्षेत्रों में आने वाले दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारियों को पंडाल में पानी, बालू की बाल्टी, फायर एस्टिग्यूसर, बिजली के कनेक्शन में कटे तार का प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा की दृष्टिकोण से चक्रमण करती रहेगी। बड़ें पंडालों में महिला हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था दी जाएगी। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष ने अनिल अस्थाना का कहना है कि सबसे पहले तो पंडाल में कटे विद्युत तार का प्रयोग न करें। आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र रखें। बालू की बाल्टी, पानी की बाल्टी, दीपक को खुले स्थान पर रखे, 24 घंटे एक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंडालों में परिचय पत्र के साथ होंगे कमेटी के सदस्य
बदलापुर। शक्ति पर्व नवरात्रि पर सर्किल के चार थाना क्षेत्रों में 188 दुर्गा प्रतिमा पंडालों एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी मुकम्मल कर ली है। पंडालों में परिचय पत्र के साथ कमेटी के सदस्य होंगे। पूजा पंडालों में बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र जरूर रखना होगा। बदलापुर क्षेत्र में पूजा कमेटियां 87 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित करेंगी, जबकि सुजानगंज थाना क्षेत्र में 45, महराजगंज थाना क्षेत्र में 28, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में 28 जगहों पर पूजा पंडाल होंगे। सभी पूजा पंडालों में कमेटी के जिम्मेदार लोगों को बताया जा चुका है कि पूजा पंडालों में पानी, बालू तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था निश्चित तौर पर होनी है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी पंडाल में यह व्यवस्था नहीं होगी तो उस समिति का अनुमति रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पूजा पंडालों में बिजली व्यवस्था के तहत खुला तार कहीं भी नहीं होगा। दर्शनार्थियों के लिए पूजा पंडाल में महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग गैलरी होगी। कमेटी के लोगों की यह जिम्मेदारी होगी कि मां दुर्गा प्रतिमा के पास जल रहे दीपक को प्रत्येक दशा में ढक करा रखें। ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक के मुताबिक बजाया जाय तथा रात्रि दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र बंद रहेंगे। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में महिला पुलिस आरक्षियों सहित पुलिस की व्यापक व्यवस्था बनाई गई है। सभी थाना के प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक सुरक्षा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहेंगे। शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर पैनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल की मूर्तियों के विसर्जन के लिए शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारियों का जायजा लेते हुए मातहतों को निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी ने सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व ईओ पवन कुमार के साथ सद्भावना पुल के समीप स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि कुंड की सफाई समय से करवाएं तथा प्रतिमा विसर्जन के लिए उपयोग होने वाले रास्तों को यथाशीघ्र सही करवाएं, जिससे की विसर्जन करने आने वालों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्हाेंने सीओ सिटी को भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई अराजकता न हो इसके लिए पर्याप्त फोर्स रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed