फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Issues of electricity, water and roads were raised in the MP's Chaupal.

Jaunpur News: सांसद की चौपाल में उठाए बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे

Fri, 05 Jun 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Issues of electricity, water and roads were raised in the MP's Chaupal.
चकनवाबाद गांव में जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की चौपाल में समस्या बताते लोग। - ग्रामा - फोटो : शहर के एक होटल पर चेकिंग करते अ​ग्निशमन विभाग के अ​धिकारी।
मछलीशहर । क्षेत्र की चकनवाबाद की पटेल बस्ती में जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने चौपाल लगाकर जन समस्या सुनीं। लोगों ने नाली, सड़क, पुलिया बनवाने, ट्रांसफाॅर्मर और पोल लगवाने की मांग रखी। कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की भी चर्चा की।
विज्ञापन

विकास यादव बादशाह ने प्यारेपुर की यादव से मल्लाह बस्ती सड़क बनवाने की मांग की। शैलेश यादव ने सांसद के समक्ष बरईपार सुजानगंज मार्ग के भाउपुर से कान्हापुर कुटी तक सड़क बनवाने का प्रस्ताव रखा। बिजली के लिए अधिक दूरी पर लगे पोल के बीच में नए खंभे लगाकर लटकते तार को कसवाने की मांग की। सोनहिता नाले पर बांध बनाकर पानी को रोकने की मांग उठाई। चकनवाबाद में बिंद बस्ती में लकड़ी का पोल लगाकर बिजली की लाइन खींची गई है, लकड़ी के पोल हटाकर नये खंभे लगवाने की मांग बिंद समाज को लोगों ने की। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को उक्त कार्य को कराने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा इस सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गए है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुंगराबादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल, ग्राम प्रधान संदीप यादव, चकनवाबाद के प्रधान करीम, सुरेंद्र, आशीष कुमार मौर्य, उद्धव यादव, रामबली निषाद, संतोष बिंद, संजय शर्मा, मुशाफिर यादव, ओमप्रकाश गौतम, घनश्याम रजक, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed