{"_id":"573b755d4f1c1b6d75ac6fe6","slug":"issues-everything-over-a-cup-of-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहभर में समस्याएं निबटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहभर में समस्याएं निबटाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 18 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी।
जिले में आयोजित तहसील दिवस में 593 फरियादियों ने गुहार लगाई। जिसमें से 115 का निस्तारण हुआ। बदलापुर में डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने बदलापुर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। डीएम ने तहसील परिसर में लगवाये गये आरओ प्लांट का उद्घाटन किया ।
बदलापुर आयोजित तहसील दिवस में कुल 195 व्यक्तियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौपा। इस दौरान 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में श्ेाष बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाए। प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए रणनीत भी बनाई।े शिकायतों की फोटो कापी बनवा कर जिलास्तरीय अधिकारियो की अध्यक्षता में गठित चौदह टीमों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें तुरंत गांव में जाकर निपटाने का निर्देश दिया।
ग्राम सरायपडरी में गलत वरासत दर्ज करने के सम्बन्ध मे राजस्व निरीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए अविलम्ब ठीक करने की हिदायत दिया । औंका ग्रामपंचायत के सैकडो किसानों ने ओलावृष्टि की सहायता राशि दिलवाने की मांग की। ब्राह्मणपुर नवाबाद के विजय प्रकाश मिश्र ने वर्ष 2014-15 मे राम मनोहर लोहिया समग्र विकास गांव चयनित होने के बाद भी बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने की शिकायत की। भूला ग्राम पंचायत के ग्रामप्रधान दिनेश मिश्रा ने गंा मे जल निकासी हेतु बने नाले को पाटने की शिकायत की।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव, पीडी तेज प्रताप मिश्र,सीएमओ डा. रविन्द्र कुमार पोरवार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। केराकत तहसील के सभागार में तहसीलदार पीके राय की अधयक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 73 आवेदन पत्र आए। जिसमें चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष आवेदन पत्र सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण के लिए सौप दिया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार राम नयन सिंह, एसएसआई त्रिलोकी सिंह,सीडीपीओ सुनील कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। मछलीशहर में 96 समस्याएं आई जिसमें से 36, शाहगंज में 58 में 24, मड़ियाहूं में 96 में 18, सदर तहसील में 75 में 18 का निस्तारण हुआ।