फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ISKCON will develop Purvanchal's largest Gomti Eco Village

Jaunpur News: इस्कॉन विकसित करेगा पूर्वांचल का सबसे बड़ा गोमती इको विलेज

Fri, 06 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
ISKCON will develop Purvanchal's largest Gomti Eco Village
जौनपुर। नगर के चाहरसू चौराहे के निकट आर्ट ऑफ लिविंग सभागार में बृहस्पतिवार को अंतरर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 6 से 12 जनवरी तक जौनपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की रूप रेखा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस्कॉन मीरा रोड मुंबई एवं वापी गुजरात के अध्यक्ष कमल लोचन प्रभु ने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शहर से लगभग 24 किलोमीटर दूर भीरा बाज़ार के पास कुंभ गाँव में 40 एकड़ के क्षेत्रफल में गोमती इको विलेज विकसित किया जा रहा है। जो जौनपुर को प्रदेश और देश और विदेश में आध्यात्म और पर्यटन के पटल पर एक प्रमुख पहचान देगा।
विज्ञापन

स्थानीय कौशल विकास, जैविक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और संस्कार को बढ़ाने के उद्देश्य से इस स्थान पर आश्रम, गुरुकुल, गोशाला और मंदिर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) की स्थापना 1966 में न्यूयॉर्क शहर में एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने की थी। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. क्षितिज शर्मा ने स्वागत किया। बताया कि आगामी 6 से 12 जनवरी को सिद्धार्थ उपवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास कमल लोचन प्रभु होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed