{"_id":"68239d595fdb3e512d03456e","slug":"ipd-service-started-in-medical-college-doctors-and-staff-called-back-from-district-hospital-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-134195-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवा शुरू, जिला अस्पताल से बुलाए गए वापस डॉक्टर और स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवा शुरू, जिला अस्पताल से बुलाए गए वापस डॉक्टर और स्टाफ
विज्ञापन
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य महाविद्यालय सिद्दीकपुर में आईपीडी (इन पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवा शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला अस्पताल से तैनात अपने स्टाफ और डाॅक्टर को वापस मांगा है। मेडिकल कॉलेज में 30 बेड की आईपीडी सेवा शुरू हो गई है।
मेडिकल कॉलेज में अभी तक केवल ओपीडी सेवा चल रही था। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, आईपीडी एक चिकित्सकीय सुविधा है। इसमें रोगी को अस्पताल में भर्ती करके चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जाती है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डाॅ.रुचिरा सेट्ठी ने बताया कि पहले 30 बेड की आईपीडी सेवा शुरू की गई है। इसके लिए स्टाफ को वापस बुलाया गया है। जरूरत पड़ने पर कुछ समय बाद बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज ने अपने 45 स्टाफ मेडिकल स्टाफ को जिला अस्पताल में ओपीजी सेवा के लिए दिया था। इसमें 7 डाॅक्टर और 38 स्टाफ नर्सें शामिल थीं। मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवा शुरू होती ही कॉलेज प्रशासन ने अपने स्टाफ वापस मांग लिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. केके राय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवा शुरू हो चुकी है। कॉलेज ने अपने स्टाफ को वापस ले लिया है। मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सुविधा मिलने लगेगी।