फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   investigation started against eloping the names from electoral

मतदाता सूची से नाम काटने की जांच शुरू

Fri, 07 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान भारी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने के मामले में जांच शुरू हो गई है। 700 से अधिक लोगों ने जान बूझकर नाम काटने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से दस दिन में रिपोर्ट मांगी है।  
विज्ञापन


जिले की आबादी 4876912 है। चुनाव आयोग मोटे तौर मतदाताओं की संख्या कुल आबादी का 65 प्रतिशत मानता है। इस चक्कर में जिले के निर्वाचन कार्यालय से तकरीबन तीन लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इसके बाद पूरे जिले में मतदाताओं का अनुपात 64.76 प्रतिशत हो गया। इसमें 59.89 महिलाएं और 69.74 प्रतिशत पुरुष थे। चुनाव के दिन लोग मतदान करने गए तो नाम गायब देख अवाक रह गए।
विज्ञापन


इस गड़बड़ी के शिकार होने वाले में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वीडी सिंह, सहित 20 से अधिक ग्राम प्रधान और उनके परिवारों के लोगों के अलावा एडीएम के स्टेेनो तक शामिल थे। बता दें कि चुनाव आयोग का 11 दिसंबर 2013 का सर्कुलर है कि किसी मतदाता का नाम काटने से पहले उसे नोटिस दिया जाएगा। उसकी सुनवाई के बाद ही किसी का नाम काटा जा सकता है। लेकिन नियम को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से लोगों के नाम काटे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई उम्मीदवार तो अपनी हार का ठीकरा बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम काटने से जोड़ते हुए प्रशासन पर फोड़ रहे हैं। इस बारे में डीएम डा. बलकार सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर शिकायतें आई हैं। इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed