फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation of ward boys and absent health workers started

Jaunpur News: सोते मिले वार्ड ब्वाय व अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों की जांच शुरू

Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Investigation of ward boys and absent health workers started
जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा बाजार में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में तमाम अनियमितता देखने को मिली थी। इस दौरान केंद्र पर वार्ड ब्वाय सोते मिले तो अन्य स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। वहीं सीएचसी सोंगर में फार्मासिस्ट के भरोसे जन आरोग्य मेला की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच का आदेश दे दिया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजा बाजार की पड़ताल करते हुए फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है जन आरोग्य मेला, जिम्मेदार मौन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजाबाजार पर एक कमरे में वार्ड ब्वाय संजय कुमार प्रजापति अपने एक सहयोगी के साथ अलग-अलग बेड पर गहरी नींद में सोते मिले थे। इस मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जन आरोग्य मेले में अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों व सोने वाले वार्ड ब्वाय की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed