{"_id":"5eb3eae78ebc3e9025769b7a","slug":"investigation-of-queuing-346-people-from-outside-jaunpur-news-vns5237033125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में इमरजेंसी और दुर्घटना के बढे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में इमरजेंसी और दुर्घटना के बढे मरीज
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या भले ही कम हो गई है लेकिन वार्ड मरीजों से पटे पडे हैं। इमरजेंसी और दुर्घटना के मरीजों की संख्या बढ गई है। कोरोनाके डर से जिला अस्पताल में मरीजों के आने की संख्या बढ़ने का नाम ही नहींले रही है। इमरजेंसी और दुर्घटना में घायल मरीज ही अधिक आ रहे हैं। इसमें से भी तमाम मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर करदिया जा रहा है।
बुधवार को ओपीडी में 546 मरीजों की जांच की गई। जिसमें दूसरे प्रांतों से आए 346 लोग की कतार लगाकर थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उन्हें छोड दिया गया है। जबकि ओपीडी में केवल 200 मरीजों ने इलाज कराया। इसके पहले चार अप्रैल को 503 और पांच अप्रैल को 476 मरीज ओपीडी में जांच कराने के लिए आए। सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी और आई वार्ड में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती है। चिकित्सकों की माने तो इस समय केवल इमरजेंसी और दुर्घटना के मरीज अधिक आ रहे हैं। बुधवार को केवल 200 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया। शेष 346 का कोरोना टेस्ट किया गया। जिला अस्पताल में बुधवार को दूसरे प्रांतों से आए लोगों की जांच कराने के लिए भीड लगी रही। कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए लोग सुबह से कतार में लग गए थे। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने कतार लगाकर 346 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की।