फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation intensified in the case of showing black foil to CM

सीएम को काली पन्नी दिखाने के मामले में तेज हुई जांच

Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Investigation intensified in the case of showing black foil to CM
जौनपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफीले के आगे कूदने और काली पन्नी दिखाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है। उनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए नौ सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। मेडिकल कॉलेज जाते समय एक युवक उनके काफिले के सामने नारेबाजी करते हुए पहुंच गया और काली पन्नी दिखाने लगा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में लापरवाही पर आठ पुलिस कर्मियों केे निलंबित किया गया था। उसी समय गठित जांच टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास ड्यूटी करने वाले जलालपुर थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह को दोषी माना था। दो महिला आरक्षियों को भी दोषी माना गया। ऐसे में विभागीय कार्यवाही के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। सीओ सदर कुलदीप कुमार गुप्ता की ओर से भेजे गए पत्र में विभागी कार्यवाही का उल्लेख भी किया गया है। सीओ ने फोन बताया कि यह विभागीय कार्यवाही है। जलालपुर थाना प्रभारी से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed