फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation found huge amount of banned and fake medicines

जांच में भारी मात्रा में मिली प्रतिबंधित व नकली दवाईयां

Wed, 16 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Investigation found huge amount of banned and fake medicines
बक्शा। सहायक कमिश्नर वाराणसी मंडल केजी गुप्ता एवं ड्रग इंस्पेक्टर एके बंसल ने बुधवार को नौपेड़वा बाजार में स्थित आशीष मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां ऑक्सीटोसिन व नारकोटिक्स के अलावा कुछ नकली दवाइयां बरामद की गईं। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया। टीम तीन बजे अचानक नौपेड़वा बाजार के आशीष मेडिकल स्टोर पर पहुंची। वहां जांच के बाद प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन व नारकोटिक्स भारी मात्रा में पाया गया। इसके अलावां नकली दवाइयां भी भारी मात्रा मिली। दुकान मालिक संतोष कुमार निगम को दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी। सहायक कमिश्नर ने बताया कि भारी मात्रा में प्रतिबंधित व नकली दवाइयां मिली हैं। जिसे कब्जे ले लिया गया है। दुकानदार मौके पर कोई कागजात भी नहीं दिखा सके। लिहाजा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और लाइसेंस निरस्त करे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed