{"_id":"6a59391ccb2118e68002e916","slug":"intoxicated-youth-climbs-high-tension-tower-for-the-fourth-time-brought-down-safely-after-a-two-and-a-half-hour-ordeal-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159090-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नशे में धुत युवक चौथी बार चढ़ा हाईटेंशन टावर पर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नशे में धुत युवक चौथी बार चढ़ा हाईटेंशन टावर पर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया
विज्ञापन
ऊंचनी कला गांव में हाई टेंशन तार पर चढ़ा युवक। स्रोत-सोशल मीडिया
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग स्थित ऊंचनी कला गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के लोहे के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंच गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा जा सका।
ऊंचनी कला निवासी मैन बहादुर उर्फ मुंसे, पुत्र शिवशंकर सिंह, बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। वह इससे पहले भी तीन बार टावर पर चढ़ चुका है। सूचना पर तहसीलदार रविरंजन, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने लगातार समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा। करीब 2:40 बजे वह सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
युवक नशे का आदी है। मौके पर पहुंचकर उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है।- दीपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक