फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Intersections will expand, the speed of vehicles will not stop due to jam

चौराहों का होगा विस्तार, जाम से नहीं थमेगी वाहनों की रफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Intersections will expand, the speed of vehicles will not stop due to jam
जौनपुर। शहर की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और चौराहे भी सुंदर दिखेंगे। इसके लिए प्लान तैयार हो चुका है। नईगंज से वाजिदपुर होते हुए जेसीज चौराहे तक निर्माणाधीन फोरलेन में अब चौराहों के विस्तारीकरण को भी शामिल किया गया है। सभी प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटवाकर उसे चौड़ा किया जाएगा, ताकि वाहनों को मुड़ने में कोई दिक्कत न हो। बड़े शहरों की तर्ज पर इनका सुंदरीकरण भी होगा। माना जा रहा है कि इस कवायद से शहर के इस मुख्य मार्ग पर हर वक्त लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ और गोरखपुर से आजमगढ़ होते प्रयागराज जाने वाले सभी वाहन शहर के जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा और नईगंज तिराहे से होकर गुजरते हैं। हर वक्त वाहनों की भीड़ के कारण इन पर बराबर जाम की स्थिति रहती है। काफी पुराने चौराहे होने के कारण यहां सड़क अपेक्षाकृत संकरी हो गई है। ऐसे में अलग-अलग दिशाओं में मुड़ने के दौरान किसी वाहन के रुकते ही पूरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। फिर कुछ पलों में ही लंबा जाम लग जाता है। बेहद व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क की दशा भी काफी खराब रही है। तमाम जद्दोजहद के बाद सड़क का निर्माण तो शुरू हो गया, लेकिन चौराहों के लिए कोई योजना न होने समस्या जस की तस बनी हुई थी। अब चौराहों के भी विस्तारीकरण और सुंदरीकरण की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत चारों प्रमुख तिराहों-चौराहों को पांच-पांच मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके दायरे में आने वाले स्थाई-अस्थाई निर्माण, बिजली व टेलीफोन के पोल भी हटाए जाएंगे। बिना रुके वाहनों को दूसरी दिशा में निकल जाने के लिए साइड लेन भी होगा। इसके अलावा इस मार्ग पर आने वाले मोहल्लों-कॉलोनियों के पास भी लैंडस्केप बनेगा, ताकि सड़क पर डिवाइडर बनने के बाद जहां-तहां सड़क पार करने के कारण हादसों पर भी रोक लगे।
विज्ञापन

---
सीआरओ ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य राजस्व अधिकारी व निकाय प्रभारी राजकुमार द्विवेदी ने शनिवार की सुबह नईगंज से वाजिदपुर तक की निर्माणाधीन फोरलेन का निरीक्षण किया। काम में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण में बाधा बन रहे बिजली के पोल को भी यथाशीघ्र अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्देश विभाग के एक्सईएन को दिया। नगर पालिका के ईओ से डिवाइडर के मध्य यूनीपोल लगाने पर भी चर्चा की, जिससे रात्रि के समय आवागमन के दौरान सड़क पर रोशनी बनी रहे। सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाने का भी निर्देश दिया। इस कार्य को सोमवार से ही हर हाल में शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नईगंज से वाजिदपुर होते हुए जेसीज चौराहे तक सड़क को फोरलेन बनाने का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर आने वाले सभी चौराहों-तिराहों पर विस्तारीकरण का कार्य होगा, जिससे वाहनों को मुड़ने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए आसपास से अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। दिन की बजाय रात में काम कराने पर जोर दिया जा रहा है। मई तक हर हाल में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। -जैनू राम, एक्सईएन, पीडब्लूडी निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed