जौनपुर। हरियाणा राज्य के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर का लव जेहादियों द्वारा सरेआम हत्या करने के विरोध एवं उनके खिलाफ कार्यवाही करने और लव जेहाद पर केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर तमाम संगठन सडक पर उतर गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, महिला परिषद एवं राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। घटना की निंदा करते हुए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पत्रक प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि देश में आज जेहादी मानसिकता के लोगों द्वारा ‘लव जेहाद’ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपना नाम, गोत्र, जाति, धर्म छिपाकर भोली-भाली बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर लव जेहाद के चंगुल में फंसाया जा रहा है। उनकी बात न मानने पर उन्हें सरेआम गोली मारने के साथ अन्य तरीकों से लड़कियों की हत्या कर दी जा रही है। पत्रक के माध्यम से लोगों ने कहा कि लव जेहादियों की गिरफ्तारी की जाए। लव जेहाद करने वालों को फांसी की सजा देने के लिए कानून बनाए जाए। लव जेहादियों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर चलाया जाए। जिससे जल्द से जल्द निर्णय हो सके व दोषियों को सजा मिल सके। हरियाणा के बल्लभगढ़ की निकिता तोमर के हत्यारों का जल्द से जल्द फांसी दी जाए। इस घटना को लेकर दिल्ली तक धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस सहित अन्य लोकतांत्रिक विधि द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में प्रभाकर तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, चंद्र प्रकाश सांडिल्य, विवेक उपाध्याय, प्रशांत, महेश सेठ, सतीश, विवेक मौर्य आदि शामिल रहे।