{"_id":"5e458f5b8ebc3ee5be4c8f12","slug":"inter-world-kick-boxing-competition-in-east-jaunpur-news-vns5105974165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में अंतर विवि किक बाक्सिंग प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में अंतर विवि किक बाक्सिंग प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में 14 से 18 फरवरी तक होने वाली किक बाक्सिंग पुरुष अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में 28 विश्वविद्यालयों के 300 खिलाड़ी और 50 से अधिक कोच शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजाराम यादव दोपहर एक बजे करेंगें। अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र विक्रम यादव करेगें।
28 विश्वविद्यालय के 300 खिलाड़ी और 50 कोच विश्वविद्यालय में गुरूवार को पहुॅच चुके हैं। खिलाड़ियों और कोच को रहने की व्यवस्था पीजी हॉस्टल में की गई है। खेल की अगुवाई पूर्वांचल विश्वविद्यालय करेगा। उधर, किक बाक्सिंग पुरुष प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों और टीम मैनेजर का स्वागत किया गया।
30 विश्वविद्यालयों के टीम मैनेजर के साथ बैठख कर सभी को खेल के नियम और समय की जानकारी दी गई। बैठक में खेलकूद परिषद के सचिव डॉ. आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, पूर्व सचिव देवेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी अशोक कुमार सिंह, मोहन चंद पांडेय, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।