जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें उद्यमियों ने कहा कि सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें अत्यंत खराब हो गई है। जिसमें 11 नंबर की सड़क कुछ समय पहले बनी थी, जो कि अब बहुत ही खराब स्थिति में है। जिस पर एक्सईएन आरईएस को 15 दिन के अंदर अच्छी सड़क बनाने का निर्देश दिया। डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग एसएस रावत को निर्देश दिया कि इंडस्ट्रियल एरिया में जिन लोगों ने प्लाट लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई है और उस पर इंडस्ट्री नहीं स्थापित है। उनको नोटिस 15 दिन में बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों से कहा कि इंडस्ट्री में लेवर मास्क लगाकर काम करें। सभी इंडस्ट्री में हेल्पडेस्क अवश्य स्थापित हो, यहां आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं पल्स ऑक्सीमीटर से जांच किया जाए। जिस लेवर को खांसी, जुकाम, बुखार,सांस लेने में दिक्कत हो, उन्हें इंडस्ट्री में प्रवेश नहीं करने दें। प्रबंधक सीडा ने बताया कि सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया में 2385 वर्ग मीटर के प्लाट खाली है। औद्योगिक भूखंडों की दर 3500 रुपया प्रति वर्गमीटर है, जो उद्यमी इन प्लाटों का आवंटन चाहते हैं तथा अपना इंडस्ट्री स्थापित करना चाहते हैं । वह प्रबंधक सीडा व डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग केंद्र से संपर्क सकते है।बैठक में अध्यक्ष उद्यमी कल्याण समिति शिवाजी सिंह, अध्यक्ष इण्डियन इंडस्ट्रीज जौनपुर बृजेश यादव, अध्यक्ष व्यापार मंडल इंद्रभान सिंह इन्दू आदि उद्यमी उपस्थित रहे।