{"_id":"5e31d0928ebc3e4b2e5e28de","slug":"instructions-to-give-adverse-entry-to-non-visiting-supervisors-jaunpur-news-vns5077923196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिट नहीं करने वाले सुपरवाइजरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिट नहीं करने वाले सुपरवाइजरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, आशा भुगतान की समीक्षा की गई। इस दौरान मिशन इन्द्रधनुष के अर्न्तगत जिन सुपरवाइजरों ने विजिट नहीं किये है। उनका स्पष्टीकरण लेने तथा बिना उचित कारण के विजिट नहीं करने वाले सुपरवाइजरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया कि 73 ग्रामीण तथा 3 शहरी पीएचसी पर 2 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस अवसर पर डॉक्टरो की टीम उपस्थित रहेंगी ।जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी इलाज करवा सकता है। डीएम ने आइएमए को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सहयोग करने और उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराने का निर्देश दिया। कहा कि सीएचसी व पीएचसी में जिन महिलाओं की डिलीवरी होती है ।वह कम से कम 48 घंटे अस्पताल में अवश्य रुके। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भुगतान कराने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने 30 पुराने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाये जा रहे तथा 117 नये हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर बनाये जाने है । उन्होंने कहा कि पुराने हेल्थ सेंटर के निर्माण तथा नए सेंटरो का कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ कराये । हर सेन्टर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता के जांच के लिए सीएमओं एक अधिकारी नामित करें, जो निरीक्षण कर गुणवत्ता की रिपोर्ट देेंगे। सीएचसी,पीएचसी में कायाकल्प के तहत सुंदरी करण, सौंदर्यीकरण का कार्य अभी तक संतोषजनक नहीं किया गया है। अप्रैल तक सभी सीएचसी व पीएचसी के वार्ड तथा डाक्टर के कक्ष में एसी लगवाया जाए। 3 फरवरी से मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। बैठक में सीडीओ अनुपम शुक्ला ,सीएमएस केके शर्मा,सीएमएस महिला अस्पताल रामसेवक सरोज, अजय सिंह, धीरज यादव एवं एमओवाईसी तथा बीसीपीएम आदि उपस्थित रहे।