फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to cut the salary of sweeper, watchman and staff nurse

सफाई कर्मी, चौकीदार और स्टाफ नर्स का वेतन काटने का निर्देश

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Instructions to cut the salary of sweeper, watchman and staff nurse
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर ने जिला अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कर्मियों, स्टाफ नर्सों की शिकायत मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सीएमएस को इनका वेतन काटने का निर्देश दिया। चौकीदार अनिल कुमार को सख्त हिदायत दी कि आवंटित कार्यों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि गंभीर मरीजों व आवश्यक संसाधनों की सूचना तत्काल दें, ताकि समय रहते मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी, राउंड करने का समय डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करने का निर्देश सीएमएस को दिया। चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करें अन्यथा लापरवाही करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमएस पुरुष व महिला को प्रत्येक दशा में अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर अमिताभ यादव उपस्थित रहे। डीएम और एसपी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। सभी से मास्क लगाने व कोविड नियमों का पालन करने की अपील की.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed