फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to complete election related works on time

चुनाव से संबंधित कार्यो को समय से पूरा करने का निर्देश

Tue, 30 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete election related works on time
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को विकास भवन स्थित पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की। चुनाव से संबंधित सभी कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि चुनाव से संबंधित सभी कार्यो को समय से पूरा किया जाए। वाहनों का अधिग्रहण शीघ्र पूरा कर लिया जाए, जिससे चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार वाहन लब्ध कराया जा सके। मत पेटियों के मरम्मत व ग्रिसिंग आदि का कार्य पूरा कर लिया जाए। नामांकन कराने के रिलए तैयारी पूरी कर लिया जाए, जिससे नियत तिथि व समय से नामांकन का कार्य शुरू हो सके। उन्होंने चुनाव में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने -अपने जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता नहीं बरती जाए। इस अवसर पर एसपी राजकरन नय्यर, एडीएम (वित्त व राजस्व) रामप्रकाश, एडीएम (भू व राजस्व) राज कुमार द्विवेदी,सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री और सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय श्यामनंदन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed