फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions for investigation of fraud in 102 ambulance service

102 एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश

Tue, 21 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions for investigation of fraud in 102 ambulance service
102 राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा प्रदाता द्वारा लाभार्थियों को सेवा उपलब्ध कराने में किए गए फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशक अपर्णा यू ने सीएमओ को पत्र जारी कर 102 राष्ट्रीय एंबुलेंस के तहत लाभार्थियों को अप्रैल 2021 एवं अप्रैल 2022 में प्रदान की गई सेवाओं का सत्यापन कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट महानिदेशालय परिवार कल्याण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पत्र में निदेशक अपर्णा ने कहा कि 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता किए गए डाटा में अप्रैल 2021 से अप्रैल 2022 की ट्रीपों का तुलनात्मक विश्लेषण एसपीएमयू एनएनएच स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें यह तथ्य निकल कर आया है कि 118 चिकित्सा इकाईयों में अप्रैल 2021 की ट्रीपों के सापेक्ष अप्रैल 2022 में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्घि दर्शायी गई है। जो प्रथम दृष्टया गलत लग रहा है। अप्रैल 2021 के सापेक्ष अप्रैल 2022 की ट्रीपों में दर्शायी गई वृद्धि का सत्यापन कराते हुए आख्या महानिदेशालय परिवार कल्याण एवं एनएचएम को सात दिन के भीतर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

102 एबुलेंस की ओर मरीजों को उपलब्ध कराई सेवाओं की जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजनी है। अभी जांच शुरू नहीं हुई है। जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांग गई है उसे शीघ्र की पूरा करने के महानिदेशालय परिवार कल्याण एवं एनएचएम को भेज दिया जाएगा। - डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के सीएमओ को जारी हुआ पत्र
मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर्णा यू ने बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, लखनऊ, मऊ, भदोही, सोनभद्र, वाराणसी आगरा, अलीगढ़, आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच समेत अन्य जिले के सीएमओ को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed