फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instead of taking action against fake eunuch, a settlement was reached

Jaunpur News: फर्जी किन्नर पर कार्रवाई के बजाय कराया समझौता

Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Instead of taking action against fake eunuch, a settlement was reached
शाहगंज के रामपुर गांव में सोमवार को घर की महिलाओं से नेग में झुमका लेकर फरार हुआ किन्नर मंगलवार को पीड़ितों के हाथ लग गया। जिसे उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस ने किन्नर पर कार्रवाई करने की बजाया समझौता कराकर मामला रफादफा कराते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पुलिस की इस गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा होती रही।
विज्ञापन


गांव निवासी शशांक वर्मा के घर पुत्र का जन्म हुआ था। सोमवार को नकली किन्नर के भेष में घूम रहे उचक्कों को जब इस बात की जानकारी हुई तो चार की संख्या में वह शशांक के घर पहुंच गए। वहां सिर्फ महिलाएं थीं। बधाई गीत के बाद पैदा हुए बच्चे की बुआ से नेग में उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन मांगी। इसके बाद बुआ से कान का झुमका भी मांगा। जिसे उन्होंने दे दिया। जेवर लेकर उचक्के फरार हो गए। जानकारी होते ही शशांक ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। मंगलवार को उनमें से एक उचक्का शशांक के हाथ लग गया। जिसे उन्होंने पकड़कर बीबीगंज पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करन के बजाय पीड़ित को यह कहते हुए सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी भेज दिया कि आरोपित उनके क्षेत्र के निवासी हैं। उधर, सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस ने घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए कार्रवाई से मना कर दिया और दबाव बना कर आरोपी से बेचे गए झुमके को वापस कराया और पीड़ित से समझौता कर दिया। प्रभारी कोतवाली शाहगंज तारकेश्वर राय ने ऐसे किसी मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा यदि ऐसा है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed