जौनपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में हुई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह की सहमति पर सदन की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने सदन में बैठे विधायक व एमएलसी के समक्ष कहा कि यह साल उनके कार्यकाल का अंतिम वर्ष जो चुनावी वर्ष भी कहा जा सकता है, ऐसे में बोर्ड में विधायक व सांसदों के कार्यों के बजाय सदस्यों के कार्यों को स्वीकृति दी जाए।
बैठक में 2025-26 के अनुपूरक कार्ययोजना अनुमोदित की गई। शासन से प्राप्त पत्र विधायकों के क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य से संबंधित सभी बिंदुओं पर सदन में पृथक-पृथक चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष की अनुमति से जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुंगराबादशाहपुर से सपा विधायक पंकज पटेल ने जिला पंचायत के चुनाव को संज्ञान में रखते हुए सदस्यों की मंशा को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष से अनुरोध किया। कहा कि इनके क्षेत्र में अधिक प्रस्ताव को शामिल कर जनपद के विकास कार्यों को किया जाए। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि जिला पंचायत के विकास कार्यों को विकास की गति देने के लिए अधिकारीगण व कर्मचारियों की सराहना की।इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अखिलेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य बाघ सिंह चौहान, अमरेश रतन सिंह, अजीत विक्रम सिंह, पवन कुमार, लक्ष्मीकांत यादव, विकास यादव, डॉ.सुनीता वर्मा, द्रौपती यादव आदि रहे।