फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Installment of one thousand rupees sent to the account of 74 thousand laborers ..

74 हजार मजदूरों के खाते में भेजी गई एक-एक हजार रुपये की किश्त..

Sat, 25 Jul 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Installment of one thousand rupees sent to the account of 74 thousand laborers ..
जौनपुर। गरीब कल्याण योजना के तहत दूसरे चरण में जिले के 74375 लोगों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से यह राशि बैंक को भेज दी गई है। अब बैंक के माध्यम से सभी पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के खाते में यह पैसा भेजा जा रहा है। दो-तीन दिनों में सभी प्रवासियों तक यह राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

लॉक डाउन में बाहर से आए प्रवासियों और दैनिक मजदूरों के समक्ष गहराए आर्थिक संकट के समाधान के लिए प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की है। इसके तहत पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों व मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। पहले चरण में 50968 मजदूरों के खाते में धनराशि भेजी गई थी। अब दूसरे चरण में 74375 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। योजना से इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों को लाभान्वित करने वाले चुनिंदा जिलों में जौनपुर एक है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 74375 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजने के लिए पैसा बैंक को भेज दिया गया है। जल्द ही यह राशि श्रमिकों के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed