फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspecting Passenger Features

निरीक्षण कर जानी यात्री सुविधाएं

Wed, 30 Aug 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Inspecting Passenger Features
शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम।
डीआरएम  लखनऊ सतीश कुमार मंगलवार को शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। स्टेशन पर गंदगी और प्लेटफार्म पर गड्ढे में गंदा पानी भरा मिलने पर नाराजगी जताई। सफाई नहीं कराने पर अधीक्षक को फटकार लगाई। 24 घंटे के भीतर व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीआरएम के निरीक्षण से विभागीय कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। डीआरएम ने सबसे पहले प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। स्टेशन पर गड्ढे में पानी भरा दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।  
विज्ञापन


   रेलवे की भूमि पर नगर पालिका परिषद द्वारा गिराए जा रहे  कूड़े की जानकारी डीआरएम को दी। डीआरएम ने कहा कि जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। वहीं रेलवे की बाउंड्री तोड़कर किए गए अतिक्रमण पर आरपीएफ व स्टेशन अधीक्षक को अतिक्रमणकर्ताओं की सूची बनाकर विभाग के अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, आरपीएफ प्रभारी एके सिंह, जीआरपी प्रभारी अतुल्य पाण्डेय आदि विभाग के अधिकारियों ने डीआरएम का स्वागत किया। बिना समय गंवाए डीआरएम ने यात्री सुविधाओं को देखने में लग गए। स्टेशन पर पेयजल की समस्या, सड़कों पर गड्ढे और सफाई व्यवस्था नदारत देखकर अधीक्षक आरपी राम को जमकर फटकार लगाई। कहा चौबीस घंटे के भीतर व्यवस्था में सुधार करके इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed